
हापुड़: होर्डिंग लगाने का विरोध, लोगों ने किया हंगामा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर कुष्ठ आश्रम के पास रेलवे की भूमि पर होर्डिंग लगाने को लेकर शनिवार शाम स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। होर्डिंग लगाए जाने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए हंगामा किया।
मामले की सूचना मिलने पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और विरोध कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ठेकेदार द्वारा रेलवे की भूमि पर होर्डिंग लगाई जा रही थी।
वहीं, कुष्ठ आश्रम के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि होर्डिंग लगाए जाने से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसी को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। फिलहाल मामले को लेकर जांच की जा रही है और संबंधित अधिकारियों की ओर से पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाई जा रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






















