
घर के बाहर खड़े युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में दो नामजद समेत चार पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आदर्श नगर कॉलोनी में युवक पर तमंचे और सरियों से हमला करने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र कालूराम निवासी मोहल्ला आदर्श नगर कॉलोनी हापुड़ की तहरीर के आधार पर कुणाल पुत्र अशोक, तनिष्क पुत्र वीरेंद्र निवासीगण आदर्श नगर कॉलोनी हापुड़ व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वही जितेंद्र के पुत्र सचिन का उपचार मेरठ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
शिकायत के मुताबिक, 18 सितंबर की रात करीब 10 बजे सचिन घर के गेट पर खड़ा था। आरोप है कि मोहल्ले के कुनाल और तनिष्क अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचे और तमंचे व सरियों से सचिन पर हमला कर दिया। हमले में सचिन के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आने की बात शिकायत में कही गई है। परिजन और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। पहले सीएचसी हापुड़ और बाद में गंभीर हालत के चलते मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
पीड़ित पक्ष ने हापुड़ नगर थाने में कुनाल, तनिष्क और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के परिवार पर पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में शामिल होने के आरोप लगाए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






















