हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला लज्जापुरी में महिलाओं ने एक बार फिर शुक्रवार को सड़क पर जाम लगा दिया। सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर महिलाएं भी सड़क पर ही बैठ गई और जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को समझाया। महिलाओं की मांग है कि सड़क पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से बनाए गए मकानों को हटाया जाए और क्षेत्र में 52 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण कराया जाए। इस दौरान महिला ने एक पोस्टटर भी चिपकाया हुआ था जिस पर लिखा है भू माफिया का कब्जा हटाओ, 52 फीट का रोड कराओ।

दरअसल आपको बता दें कि कुछ समय पहले नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिकारियों ने लज्जापुरी, चमरी का निरीक्षण किया था। लोगों का कहना है कि यहां पर 52 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण होना है लेकिन मोहल्ले वासियों ने सड़क पर अवैध कब्जा जमाया हुआ था जिसके चलते लोगों को नोटिस जारी किया गया और सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अधिकांश लोगों ने अवैध कब्जा खुद ही तोड़कर हटा लिया लेकिन अभी भी कुछ ऐसे लोग हैं जिन्होंने कब्जा नहीं हटाया है। इसी बीच सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ। लोगों का कहना है कि अब क्षेत्र में अवैध कब्जे के कारण 52 फीट चौड़ी सड़क नहीं बन रही जिसका वह विरोध करते हैं। उनका कहना है कि नगरपालिका के नोटिस के बाद उन्होंने अपना मकान तोड़ लिया या तो नगर पालिका उन्हें मुआवजा दे वरना उन लोगों के भी मकान तुड़वाए जिन्होंने अभी भी अवैध कब्जा जमाया हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह सभी को शांत किया।
VIDEO: वर्षों पुराने दर्द से पाएं कुछ ही दिनों में छुटकारा!: 8445851699

























