
हापुड़: दो दिनों से पड़े कूड़े को नगर पालिका ने उठाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पक्का बाग में पिछले दो दिनों से पड़े कूड़े के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो रहा था। सभासद मोनू बजरंग ने बताया कि ईओ नगर पालिका परिषद हापुड़ के मुताबिक रामपुर डंपिंग ग्राउंड में आ रही परेशानी के कारण पिछले दो दिनों से कूड़ा नहीं उठ पाया था। सोमवार को समस्या का समाधान कर कूड़ा उठाया गया जिससे लोगों को राहत मिली।
आपको बता दें कि दो दिनों से कूड़ा न उठने से क्षेत्र वासियों में बेहद नाराजगी थी जिन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को जीभर कर कोसा। मामले की खबर EHAPUR NEWS ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। सभासद मोनू बजरंग ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड में समस्या आ रही थी जिसे दुरुस्त कर लिया गया है और कूड़ा उठवा दिया गया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























