
हापुड़: आधे से अधिक सड़क पर किया अतिक्रमण
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की कोठी गेट अतिक्रमण की गिरफ्त में है। सिर्फ कोठी गेट ही नहीं बल्कि गोल मार्केट, बुलंदशहर रोड आदि इलाकों में अतिक्रमण धीरे-धीरे अपने पैर पसारता जा रहा है। हापुड़ के कोठी गेट की यह तस्वीर अपने आप में बता रही है कि अतिक्रमणकारियों में किसी का खौफ नहीं है जिन्होंने आधी से अधिक सड़क को घेरा हुआ है। आप ही सोचिए कि यदि सामने वाला दुकानदार भी आधी से ज्यादा सड़क पर अतिक्रमण कर ले तो रास्ता ही कितना बचेगा?
फिलहाल हालात यह है कि यहां से निकलने पर लोगों को काफी ज्यादा परेशानी होती है। अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है और कई बार हादसे का खतरा भी मंडराता है। लोगों ने मामले में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)


























