हापुड़: कांवड़ियों ने किया हंगामा, पुलिस ने समझाया
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित नई चुंगी के पास कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। कांवड़ खंडित करने का आरोप लगाते हुए शिव भक्तों ने जमकर प्रदर्शन किया। सूचना पर हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शिव भक्तों को समझाया और मामला शांत कराया।
जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार का है जब शिव भक्त तगासराय से कावड़ लेकर जा रहे थे। इसी बीच उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने कावड़ को खंडित कर दिया है। उसके बाद वह हंगामा करने लगे। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























