हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित चमरी-लज्जापुरी रोड पर भवन स्वामी द्वारा अतिक्रमण न हटाने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया है और तीन दिन में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम भी दिया है। भवन स्वामियों को निर्देश दिए गए हैं कि तीन दिनों के भीतर अतिक्रमण को हटाया जाए वरना बुलडोजर जमीन को कब्जा मुक्त कराएगा
बता दे चलें कि रामलीला मैदान के गेट नंबर तीन से चमरी फाटक तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है लेकिन अभी भी कुछ भवन स्वामियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया है। ऐसे में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण होने के चलते नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिकारियों ने कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है। नगर पालिका द्वारा पहले नोटिस भेजे गए थे लेकिन अभी तक भवन स्वामी ने अतिक्रमण नहीं हटाया है जिसके कारण नाला निर्माण का कार्य अधर में लटका हुआ है। बताते चलें कि हाई कोर्ट के निर्देश के बाद जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने एसडीएम सुनीता सिंह, ईओ सौरभ नाथ सहित चार सदस्यीय समिति का गठन किया। शुक्रवार को एसडीएम सुनीता सिंह के निर्देश पर नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिशासी अधिकारी सौरभ नाथ पुलिस बल और टीम के साथ रामलीला मैदान पहुंचे जहां उन्होंने तीन दिनों के अंदर अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश दिए और चेतावनी दी कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाया तो बुलडोजर की सहायता से अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
विक्रांत मोटर्स लाए हैं दिवाली ऑफर, कार की सर्विस कराने पर लेबर चार्ज फ्री: 9719650635























