गन्ना उत्पादन में हापुड़ टाप टेन में शामिल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ गन्ना उत्पादन में टाप टेन में शामिल हो गया है और हापुड़ ने प्रदेश सूची में 9वां स्थान प्राप्त किया है। हापुड़ 851.16 कुंतल प्रति हेक्टेयर गन्ना उत्पादन के साथ 9वें स्थान पर है जबकि जनपद शामली 1025.12 कुंतल प्रति हैक्टेयर गन्ना उत्पादन में प्रथम स्थान पर है। अन्य जनपदों का स्थान क्रमशः इस प्रकार है। शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बिजनौर, बागपत, लखीमपुर, हापुड़, सम्भल।
उत्तर प्रदेश गन्ना एवं चीनी विभाग द्वारा वर्ष-2022-23 के क्राप कटिंग के आंकड़ों के अनुसार शामली जनपद सर्वाधिक औसत उपज 1025.12 कुंतल प्रति हेक्टेयर के साथ जहां इस साल भी प्रदेश में अव्वल रहा है वहीं मेरठ जनपद 914.96 कुंतल प्रति हेक्टेयर के साथ तीसरे स्थान पर कायम रहा है। मुजफ्फरनगर जनपद एक बार फिर 948.84 कुंतल प्रति हेक्टेयर औसत उत्पादन के साथ दूसरे नम्बर पर रहा है। जारी सूची में सहारनपुर मंडल के दो जनपदों शामली और मुज्जफरनगर ने जहां पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है वहीं मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर औऱ हापुड़ में टाप टेन मे जगह बनाई है। बिजनौर जनपद छठे स्थान पर आया है। शामली जनपद लगातार पांच सालों से गन्ने की औसत उपज उत्पादन में सिरमौर बनता आ रहा है।
पिछले साल शामली की प्रति हैक्टेयर औसत उपज जहां 1014.16 कुंतल रही थी वहीं इस बार यह बढ़कर 1025.12 कुंतल पर पहुंच गई है। मुजफ्फरनगर जनपद की औसत उपज 933.08 कुंतल से बढ़कर 948.84 कुंतल पहुंच गई है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

श्रद्धेय स्व. श्री राज कृपाल जी पंचम पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

























