
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में झपटमारों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। झपटमारों ने अब हापुड़ के पटेल नगर में एक महिला से मंगलसूत्र छीनने का प्रयास किया जिसका महिला ने बहादुरी का सामना किया। इस दौरान झपटमार अपनी योजना में असफल साबित हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धर्म मेडिकल स्टोर के संचालक राजन चुग निवासी पटेल नगर हापुड़ ने बताया कि उनकी पत्नी खुशी किसी काम से गुरुवार को किसी काम से जा रही थी। जैसे ही वह घर के पास पहुंची तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका पीछा किया और गले से मंगलसूत्र छीनने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए। खुशी ने बहादुरी से दोनों का सामना किया जिसके बाद दोनों ही झपटमार मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पटेल नगर में इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





















