हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ आईजी गुरुवार को हापुड़ की चंडी रोड पर स्थित श्री चंडी धाम पहुंचे जहां उन्होंने मैय्या के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आईजी ने मैय्या से अमन, चैन की प्रार्थना की और प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही महारानी के दर्शन करने आए भक्तों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
मेरठ आईजी हापुड़ पहुंचे जिन्होंने क्षेत्र में पैदल गश्त की और विभिन्न क्षेत्र में जाकर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। इसी बीच वह हापुड़ के चंडी धाम में भी पहुंचे जहां उन्होंने चंडी मैय्या का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर हापुड़ के कप्तान अभिषेक वर्मा, एएसपी राजकुमार अग्रवाल, क्षेत्राधिकार स्तुति सिंह, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार, महिला थाना इंचार्ज प्रतिमा व पुलिस बल मौजूद रहा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






















