
हापुड़: गौशाला का कैसे होगा विकास? अभी से दिखने लगी गुटबाजी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की श्री पंचायती गौशाला के हाल ही में चुनाव संपन्न हुए। पहली बैठक में एक पत्र को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि जिम्मेदारों ने अपनी गलती भी मानी। पत्र में गुटबाजी दिखी। यदि गुटबाजी हावी होगी तो गौशाला का विकास कैसे होगा? ऐसा लगता है कि कुछ लोग पंचायती गौशाला में गईया की सेवा करने की जगह राजनीति करने आए हैं। ऐसी चर्चा शहर में जोरों पर है।
पत्र में दिखी गुटबाजी:
हाल ही में हुई श्री पंचायती गौशाला की बैठक में पत्र को लेकर हंगामा हुआ। दरअसल बैठक होने से पहले बैठक की सूचना पदाधिकारी तथा सदस्यों को पत्र के माध्यम से दी गई। इस पत्र में एक गुट के चार विजयी प्रत्याशी के नाम सबसे नीचे लिखे थे जबकि दूसरे गुट ने कागज में ही गुटबाजी दिखाते हुए अपने नाम ऊपर अंकित किए। बैठक में यह मुद्दा काफी जोर-शोर से उठा।
दो मुद्दों पर हुई बहस:
हंगामा के दौरान दूसरे गुट के लोगों ने कहा कि या तो यह अल्फाबेटिकल नाम होते या यह नाम पद के अनुसार होते। इस तरह की हरकत करना गैर जिम्मेदाराना है। हालांकि जिम्मेदारों ने भविष्य में ऐसी गलती न करने की बात भी कही। बैठक में यह मामला थमा नहीं था कि चुनाव में बंटी पर्चियां को लेकर मामला फिर से उठा। इस दौरान तो दो लोगों में काफी जबरदस्त बहस हुई। हालांकि यह दल का निजी विषय था जो सभी के सामने उठा। भले ही सोशल मीडिया पर मामला थम गया है लेकिन शहर में अभी भी यह विषय चर्चाओं में है। वहीं गौशाला के बने दो-दो द्वारा को लेकर भी लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। जल्द ही ई हापुड़ न्यूज़ इस विषय पर भी एक न्यूज़ आर्टिकल पब्लिश करेगा। लोगों का कहना है कि दो दरवाजे बनाने की जगह गौशाला का विकास करने पर जिम्मेदारों को ध्यान देना चाहिए था।
हापुड़: हिमालय स्टोर से खरीदें सामान 25% तक डिस्काउंट के साथ























