👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित रेलवे पार्क में रविवार की सुबह एक गायक ने गाने सुना कर लोगों का मन बहलाया। रेलवे पार्क में वॉक करने पहुंचे लोग इस दौरान इकट्ठा हुए और कुर्सी पर बैठकर गाने सुनने लगे। वॉक करने पहुंचे लोगों ने गायक को काफी प्रोत्साहित किया। इस दौरान कपिल, अजय साहनी आदि उपस्थित रहे।




















