
हापुड़: द्वारका धाम स्थित मकान की दूसरी मंजिल पर लगी आग पर पाया काबू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के प्रीत विहार में उस समय हड़कंप मच गया जब द्वारका धाम कॉलोनी में स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। आग लगने से परिजनों के होश उड़ गए। जहरीली हवा चारों ओर फैल गई। क्षेत्रवासियों की मदद से दमकल विभाग को सूचित किया गया जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
द्वारका धाम कॉलोनी में स्थित अजय कुमार पुत्र बदलू सिंह के मकान की दूसरी मंजिल पर मुमटी में रखे इनवर्टर बैटरी में आग लग गई जिसने अलमारी को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया जिसके बाद दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची जिसने अलमारी का ताला खोलकर उसमें रखे जले हुए कपड़ों को बाहर निकाला। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी जबरदस्त थी कि उसकी लपटों ने इनवर्टर-बैटरी, वाशिंग मशीन, पंखा, कपड़े आदि को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानहानि नहीं हुई लेकिन आग के कारण लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
शेरवानी, जवाहर जैकेट, सूट के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926*























