
चौकड़ायत मार्केट की एक दुकान के सौदे में मोटा नकद लेन-देन हुआ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गढ़ रोड पर जवाहर गंज-आर्य नगर के ठीक सामने चौकड़ायत मार्किट है। इस मार्किट में दास स्टूडियो के बराबर में एक दुकान (दो मंजिल) जिसका क्षेत्रफल 23.79 वर्ग मीटर है एक दलाल की मार्फत एक करोड़ 20 लाख रुपए में हुआ जिसका एग्रीमेंट 10 मार्च 2026 को हुआ।
एग्रीमेंट के मुताबिक इस दिन तक विक्रेता को 35 लाख रुपए विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो गए और शेष धनराशि 85 लाख रुपए बैनामा के समय देना तय हुआ। एग्रीमेंट में बताया गया है कि 27 फरवरी 2026 को क्रेता ने विक्रेता को 24 लाख रुपए नगद दिए। आयकर व प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक इतनी मोटी धनराशि का नगद लेनदेन नियम के विरुद्ध और बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का संकेत है।
चौकड़ायत मार्किट की इस दुकान का बैनामा 27 में 2026 को हुआ जिसमें से शेष धनराशि 85 लाख रुपए लेनदेन पूरा हुआ है और ब्लैक मनी का चुपचाप लेनदेन हुआ है। भारत सरकार इस बैनामे की जांच करा कर टैक्स चोरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
#आयकर
#ईडी
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























