
👁 11 views Views
हापुड़: झाड़ियों में लगी आग पर पाया काबू
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): भीषण गर्मी में आग लगने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री बालाजी मंदिर के पास झाड़ियों में बुधवार को आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। उसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
बुधवार को श्री बालाजी मंदिर के पास झाड़ियों में किसी कारण आ लग गई जिससे धुआं उठने लगा। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। इसके बाद दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























