हापुड़: भगवानपुरी में बन रहे थे नामी कम्पनियों के नकली रैपर, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के भगवानपुरी में स्थित एक गोदाम में राजस्व को चूना लगाने का धंधा चल रहा था जहां नामी कंपनियों के डुप्लीकेट रैपर बनाए जा रहे थे। यह रैपर मेरठ में सप्लाई किए जा रहे थे जहां से नकली माल ग्राहकों को बेचा जा रहा था। मामले की जानकारी जब संबंधित विभाग के अधिकारियों को हुई तो उन्होंने तुरंत देहात पुलिस को मामले से अवगत कराया। देहात पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए छापामार कार्रवाई की और नकली रैपर को बरामद कर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गोदाम के संचालक अशोक कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी मकान नंबर- 41 अहाता अग्रसेन हापुड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
भगवानपुरी में बन रहे थे रैपर:
टूबडी कंसलटिंग प्राइवेट लिमिटेड में सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात प्रेम शर्मा पुत्र दयाराम शर्मा निवासी मधु विहार पूर्वी दिल्ली ने बताया कि वह सिंजेंटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, यूपीएल, एफएमसी इंडिया लिमिटेड बायर क्रॉप साइंस, कोर्टेवा एग्री साइंस एवं धानूका एग्रीटेक लिमिटेड आदि कंपनियों के अधिकृत प्रतिनिधि हैं जिन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कंपनी के बाजार में कुछ लोग नकली पैकेट और प्रोडक्ट बन रहे हैं। इनपुट के आधार पर उन्होंने जांच की तो पता चला कि हापुड़ देहात क्षेत्र के भगवानपुरी में अशोक कुमार अवैध रूप से उनकी कंपनियों के डुप्लीकेट पैकेट बनाकर सप्लाई कर रहा है। इसके बाद उन्होंने देहात पुलिस को मामले से अवगत कराया। देहात पुलिस के साथ गोदाम पर छापामार कार्रवाई की तो आरोपी अशोक कुमार दीवार फांदकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने नकली रैपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
कब से लगाया जा रहा था राजस्व को चूना?:
बताया जा रहा है कि अशोक कुमार पुलिस को देखते ही दीवार फांदकर फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी के लिए यहां-वहां दबिश दी जा रही है। गोदाम से कई पैकेट बरामद हुए हैं जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है। सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर यह पैकेट किस-किस को सप्लाई किया जा रहे थे? कब से यह अवैध कारोबार चल रहा था? इसकी भी जांच चल रही है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457
























