
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पक्का बाग पर चौराहे के पास एक दुकानदार ने अपनी दुकान के आगे पक्का निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया है जिसकी वजह से आसपास मौजूद लोगों को परेशानी हो रही है। साथ ही इस तरह की हरकत से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित पक्का बाग चौराहा पर गढ़ से हापुड़ के रास्ते पर चौराहे से कुछ कम पहले ही एक दुकानदार ने अपनी दुकान के आगे सड़क पर रोड़ी आदि की मदद से पक्का निर्माण कर कब्जा कर अतिक्रमण कर लिया है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। जिस तरह एक दुकानदार ने इस तरह पक्का निर्माण कर लिया तो आप ही सोचिए अन्य लोग व दुकानदार भी ऐसा कर सकते हैं। फुटपाथ से आगे मौजूद सड़क पर ही अतिक्रमण कर लिया है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065































