दबंगों ने दो युवकों को पीटा, कार्रवाई की मांग










हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): दबंगों ने दलित समाज के लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव हाई कोर्ट राजपुर में दबंगों ने दवाई लेने जा रहे हैं दो युवकों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बीती रात्रि में भी दबंगों ने पीड़ित के घरों में घुसकर महिलाओं व बुजुर्गों पर हमला किया था जिनकी तहरीर पीड़ित परिवार ने थाना सिंभावली पहुंचकर महिला हेल्प डेस्क पर दी। सुबह होने पर दबंगों ने दलित समाज के लोगों पर द्वारा हमला कर दिया। हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित आशिष कुमार पुत्र वेदपाल सिंह व रजित कुमार पुत्र राकेश ने जानकारी देते हुए बताया गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे दवाई पीने ग्राम हाईकोर्ट अपने घर से जा रहे तो रास्ते में दबंगों ने मोटरसाइकिल के सामने एक साथ होकर लाठी डंडों धारदार हत्यारो से हमला कर दिया। इस संबंध में सिंभावली थाना प्रभारी सुमित तोमर का कहना है कि पीड़ित दलित समाज के लोगों की तहरीर के आधार पर जांच कर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेज दिया गया है। गांव में तनाव फैलाने वाले किसी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा।

रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!