किसानों ने निकाला पाकिस्तान का जनाज़ा












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में आतंकवादियों ने पर्यटकों की हत्या की। ऐसे में देशवासियों में अभी भी गुस्सा भरा हुआ है जो सरकार से पाकिस्तान तथा आतंकवादियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन ने गुरुवार को जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में आतंकवादियों की इस हरकत के खिलाफ हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया और ट्रैक्टर मार्च निकाला जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। पाकिस्तान के जनाजे के साथ किसानों ने अपना गुस्सा जाहिर किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन अधिकारी को भी सौंपा और मामले में पाकिस्तान तथा आतंकवादियों के खिलाफ कड़े से कड़ा कदम उठाने की मांग की और इस आतंकवादी हमले की निंदा की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने निहत्ते पर्यटकों की हत्या की है। आतंकवादियों की यह हरकत कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान किसान संगठन ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के दौरान मेरठ मंडल युवा अध्यक्ष जीते चौहान, रिजवान कुरैशी, शिवम चौधरी, गुलजार, मयंक चौहान, सचिन चौहान, महेंद्र पुंडीर आदि ने धरना प्रदर्शन किया।

CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695







  • Related Posts

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित एकेपी कॉलेज के पीछे शीतला माता मंदिर के पुजारी की पत्नी…

    Read more

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    🔊 Listen to this अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम के गढ़ के अधिशासी अभियंता सूर्य…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि
    error: Content is protected !!