
घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला, एक व्यक्ति घायल
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अलीनगर में बुधवार को घर में घुसकर एक व्यक्ति पर धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने घर में घुसकर व्यक्ति पर हमला बोल दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
वारदात के बाद इलाके में हलचल मच गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस की जांच के बाद ही हमले के कारणों और आरोपियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867






















