👁 0 views Views
हापुड़: कल इन इलाकों की बिजली 10 घंटे रहेगी गुल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव वझीलपुर बिजली घर की आपूर्ति गुरुवार को लगभग 10 घंटे बाधित रहेगी जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वझीलपुर बिजली घर की आपूर्ति सुबह 10:00 से रात 8:00 तक मरम्मत कार्य के चलते बंद रहेगी। ऐसे में आधा दर्जन से अधिक गांव की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। गांव वझीलपुर, धनोरा, खड़खड़ी, असरा मुरादपुर, सूदना, दोयमी, रजपुरा आदि गांव की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314






















