👁 0 views Views
दस दिनों में हापुड़ डिपो ने कमाए 3.58 करोड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): त्योहारों पर इस वर्ष हापुड़ डिपो ने 3 करोड़ 58 लाख रुपए की कमाई की है। परिवहन निगम ने दीपावली और छठ पर जमकर कमाई की। पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष 90 लाख रुपए अधिक का राजस्व डिपो को प्राप्त हुआ। इस बार रोडवेज बसों में 10 नवंबर से 20 नवंबर तक एक लाख 98 हजार 523 यात्रियों ने सफर किया जिससे विभाग ने तीन करोड़ 58 लाख रुपए की कमाई की जो कि रीजन में अव्वल स्थान पर है। बताते चलें कि डिपो ने दीपावली और छठ पूजा के लिए 106 बसों का संचालन किया था।
किराये पर ज्वेलरी लेने के लिए सम्पर्क करें: 9837313131
























