
हापुड़: कब्जा हटवाने पहुंची टीम से खुर्रेबंदी कराने की मांग
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रामलीला मैदान में मंगलवार को अवैध कब्जे की शिकायत पर पहुंची टीम का क्षेत्रवासियों ने जमकर विरोध किया। इस दौरान कुछ लोग तो कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सड़क पर लेट गए और जमकर नारेबाजी की। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और किसी तरह प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।
सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत पर अधिकारी मंगलवार को हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला मैदान पहुंचे जहां क्षेत्र वासियों ने पुलिस की कार्रवाई का जमकर विरोध किया और कहा कि पहले अधिकारी खुर्रेबंदी कराए उसके बाद कार्रवाई करें। इसी बीच धीरे-धीरे हंगामा शुरू हो गया और बढ़ता चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739
























