
गढ़: पति ने पत्नी को जमीन पर गिरा-गिरा कर पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में स्थित बाग कॉलोनी में एक मकान के अंदर एक पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। महिला की शादी को 14 साल हो चुके हैं जिसने आरोप लगाया है कि अक्सर ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करते हैं। पति आए दिन मारपीट करता है।
मामला 30 मई का बताया जा रहा है जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति महिला को पीट रहा है। बता दें कि पति अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा है। उसे गिरा-गिरा कर पीट रहा है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600
























