
👁 409 views Views
हापुड़ः देहात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार लाइन हाजिर
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेन्जय सिंह ने देहात के थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार को रविवार को लाइन हाजिर कर दिया। हापुड़ के कप्तान की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे हड़कम्प मचा है। बता दें कि देहात क्षेत्र में करीब 6 दिन पहले हुई दो करोड़ की डकैती और बढ़ती चोरियों से पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगे हुए है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में कप्तान ने फिलहाल इस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है।
INDRAPRASTHA GROUP OF INSTITUTION: ADMISSIONS OPEN (2026-2027): 9837411225























