
41 दिन की कड़ी तपस्या के बाद विशाल भंडारे का आयोजन
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित शेरों वाले मंदिर में एक संत भीषण गर्मी में चिल-चिलाती धूप में 41 दिनों की तपस्या की। तपस्या पूर्ण होने पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद पाया। संत ने अपने शरीर पर राख लपेटी और चारों तरफ उपले जलाकर तपस्या की। 41 दिन की तपस्या के बाद 42वें दिन भंडारे का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में संत पवन दास जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि पवन दास जी महाराज पंजाब के रहने वाले हैं जो विश्व शांति के लिए समय-समय पर मंदिर में तपस्या करते हैं। उन्होंने हाल ही में चारों तरफ जलते उपले रखकर चिलचिलाती धूप में खुले आसमान के नीचे कड़ी तपस्या की। तपस्या के पूर्ण होने पर ग्रामीणों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























