हापुड़: सर्राफा बाजार में घुड़चढ़ी के दौरान परिवार पर जानलेवा हमला










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के सर्राफा बाजार में घुड़चढ़ी के दौरान कुछ आरोपियों ने महिला और उसके परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू से वार कर महिला के पति की हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में कोर्ट के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हापुड़ के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि मामला 24 अप्रैल का है। जब मोहल्ला खारी कुआं के चचिया ससुर के बेटे की शादी थी। शादी में पीड़िता, पति, देवर, देवरानी व चचिया ससुर के साथ गई थी। शाम करीब 7:30 बजे सराफा बाजार से होकर गुजर रही थी। तभी मोहल्ला श्रीनगर स्थित गुरुद्वारा के पास के रहने वाले गोविंद शर्मा, वैशाली, सविता शर्मा, माधव शर्मा ने पीड़िता व उसके पति के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर चाकू से वारकर पति की हत्या का प्रयास किया। इस दौरान पति को गंभीर चोट आई है। आरोपियों ने गर्भवती देवरानी के पेट पर लात मारी। पीड़िता के कपड़े फाड़कर अश्लीलता का प्रयास किया। आरोप लगाए की कुंडल, सोने की चेन लूट ली। मामले में पीड़ित पक्ष ने न्यायालय का रुख किया। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)









  • Related Posts

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला तगासराय में हुई मारपीट के बाद घायल हुई महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे परिवार…

    Read more

    चाकूबाज थमा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
    चाकूबाज थमा

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं
    error: Content is protected !!