
👁 21 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड से गुजरती ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदी निर्माण सामग्री पीछे चल रहे स्कूटी सवार पर जा गिरी। हालांकि इस दौरान वाहन सवार बाल-बाल बच गया जिसने निर्माण सामग्री के इस तरह के परिवहन पर कार्रवाई की मांग की है।
पहले तो ट्रैक्टर-ट्राली का कमर्शियल इस्तेमाल, दूसरा ट्रॉली पर नंबर भी अंकित नहीं है। इसी के साथ इसमें निर्माण सामग्री ले जाई जा रही है और नियमों का पालन भी नहीं किया गया है। सड़क पर स्पीड लगे ब्रेकर पर रोड़ी पीछे आ रहे वाहन सवार पर जा गिरी जो बाल-बाल बच गया। इस तरह के परिवहन से हादसा भी हो सकता है। मामले में विभाग को संज्ञान लेना चाहिए।
शेरवानी, जवाहर जैकेट, सूट के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926*






















