
योग दिवस की तैयारी में जुटा डायट
हापुड, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com):जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), हापुड़-गाजियाबाद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 17 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित किए जाने वाले योग कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य श्रीमती ज्योति दीक्षित द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आयुष मंत्रालय से आए चिकित्सक एवं योग प्रशिक्षक डॉ. पुनीत शर्मा, योग प्रशिक्षक श्री मनीष शर्मा, श्री जयवीर सिंह, शिवानी शर्मा, प्रियंका,ज्योति तथा मोहित द्वारा योग संबंधी विविध गतिविधियों का संचालन किया गया। कार्यक्रम में डी.एल.एड. सत्र 2024-26 एवं 2025-27 के सभी प्रशिक्षुओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस, दिनांक 17 जून 2026, को प्रशिक्षुओं को चेयर योग, शोल्डर एक्सरसाइज, लेग स्ट्रेचिंग, नेक अप-डाउन व्यायाम तथा अष्टांग योग सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने इन गतिविधियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास तनाव प्रबंधन, एकाग्रता वृद्धि, शारीरिक लचीलापन तथा समग्र व्यक्तित्व विकास में अत्यंत सहायक है।अपने संबोधन में डायट प्राचार्य श्रीमती ज्योति दीक्षित ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से दैनिक जीवन में योग को शामिल करने तथा इसके संदेश को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुँचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान डायट के समस्त प्रवक्ता एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























