
हापुड़: गाड़ी की छत पर खड़े होकर काटा हुड़दंग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में सिखेड़ा बम्बे के पास की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में एक बार फिर स्टंट बाज स्टंट बाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कार सवारों ने इस कदर हुड़दंग काटा की क्षेत्रवासियों को परेशानी हुई जिन्होंने वीडियो बनाकर वायरल कर दी और विभाग से कार्रवाई की मांग की है।
वीडियो में युवक गाड़ी की छत पर नजर आ रहे हैं जो हुड़दंग काट रहे हैं। इस दौरान क्षेत्र वासियों और आसपास मौजूद लोगों ने कहा कि इस तरह के हुड़दंग से लोगों को परेशानी होती है। वह ऐसे में असहज महसूस करते हैं। ऐसे में हुड़दंगबाजों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

























