
हापुड़: पान की दुकान में हुई चोरी का सीसीटीवी आया सामने
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की रेलवे रोड पर चोरों ने केशव पान भंडार नाम की दुकान को अपना निशाना बनाया जहां से चोर ने नकदी और कीमती सामान चुरा लिया। दुकान के भीतर दाखिल हुए चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। दो संदिग्ध दुकान के भीतर घूमते दिखाई दे रहे हैं जिन्होंने अपना मुंह ढका हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
हापुड़ के राधा पुरी निवासी नरेंद्र गोयल की जैना टॉकीज के सामने केशव पान भंडार के नाम से दुकान है। बुधवार की तड़के दुकान में घुसे दो चोरों ने दुकान से सिगरेट आदि सामान नकदी चुरा ली और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























