
हापुड़: फ्रीगंज रोड पर किशोर से मारपीट के मामले में दो नामजद समेत चार पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की फ्रीगंज रोड पर टहल रहे किशोर के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत चार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। आरोपी फिलहाल फरार हैं।
मामला 11 मार्च की सुबह का है जब हापुड़ के रामगंज निवासी नाबालिक सक्षम त्यागी सुबह करीब 5:30 बजे टहलने के लिए घर से निकला था। तभी फ्रीगंज रोड तिराहे पर बिना नंबर प्लेट की एक i20 गाड़ी में सवार होकर आए श्रीनगर निवासी कृष्ण और समर्थ ने नीचे उतरकर सक्षम त्यागी के साथ मारपीट शुरू कर दी। कार में दोनों लोग भी बैठे हुए थे। शोर सुनकर अन्य लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की मां मोनिका त्यागी ने बताया कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दो नामजद, दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343





























