
हापुड़: कार सवारों ने मचाया हुड़दंग, लोग हुए परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में पुलिस की सख्ती के बावजूद भी नियमों का उल्लंघन लगातार जारी है। वाहन सवार लगातार स्टंट कर रहे हैं और हुड़दंग मचाते हैं जिसकी वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। मामला बुधवार का है जब हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी में एम.एस. गार्डन के पास कार सवारों ने जमकर स्टंट किया और हुड़दंग मचाया। इस दौरान क्षेत्र वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा जिन्होंने मामले में हो हुड़दंगियों पर नकेल कसने की मांग की।
दो स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए दबंगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और गाड़ियों से स्टंट किए। गाड़ी की खिड़कियों पर लटक कर खूब हंगामा किया। क्षेत्र वासियों को इस दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ा जिन्होंने मामले में संबंधित विभाग से कार्रवाई की मांग की।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























