
हापुड़: नियम विरुद्ध सड़क पर वाहन दौड़ाने वालों पर कसा शिकंजा
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की एसएसवी चौकी क्षेत्र व आसपास के इलाकों में पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों पर नियम विरुद्ध दौड़ने वाले वाहनों के खिलाफ शिकंजा कसा। इस कार्रवाई से अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट पुलिस बल के साथ क्षेत्र में उतरे और उन्होंने एसएसवी चौकी व आसपास के इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही वाहन चालकों को समझाया और जरूरत पड़ने पर चालान की कार्रवाई की। बिना हेलमेट दो पहिया वाहन सवारों, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालो, बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने ई-चालान काटकर कार्रवाई की। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























