
हापुड़ के कप्तान कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने की बल्लेबाजी
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर अकडौली गांव में स्थित एक स्टेडियम में बीती रात आयोजित मैच को बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। जीएसटी हापुड़ और जीएसटी सहारनपुर के बीच मुकाबला होना था लेकिन यह मैच रद्द हो गया। मैच की शुरुआत में हापुड़ के कप्तान कुंवर ज्ञाननंजय सिंह बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए जिन्होंने बल्ला उठाया और जमकर बल्लेबाजी की।
जीएसटी हापुड़ के डीसी लालचंद ने बताया कि बुधवार की रात जीएसटी हापुड़ और जीएसटी सहारनपुर के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ा। मैच में दो ही ओवर हो पाए उसके बाद बारिश की वजह से मैच रद्द करना पड़ा। इसी बीच हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बल्ला उठाया और मैच की शुरुआत में जमकर बल्लेबाजी की।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586






























