हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पुलिस बल के साथ हापुड़ में अतिक्रमण के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया और अतिक्रमणकारियों को फटकार लगाई। साथ ही कड़ी चेतावनी भी दी। गश्त पर निकले पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया जिन्होंने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के निर्देश दिए और अतिक्रमणकारियों के चालान भी किए।
सोमवार की शाम को कप्तान दीपक भूकर पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में निकले। इस दौरान हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे रोड, अतरपुरा चौराहा, दिल्ली-गढ़ रोड, फ्रीगंज रोड पर अतिक्रमण को देखकर दीपक भूकर ने चिंता जाहिर की और अवैध कब्जे को हटवाया। लोगों ने आधी से ज्यादा सड़कों पर अतिक्रमण किया हुआ है। हापुड़ की रेलवे रोड हो या फ्रीगंज रोड सभी ने नाले के ऊपर और सड़क पर कब्जा जमाया हुआ है। ऐसे में दीपक भूकर ने इन सभी को सख्त हिदायत दी और भविष्य में ऐसा ना करने की चेतावनी दी। इस दौरान हापुड़ क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिसोदिया, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे भी उपस्थित रहे।





























