हापुड़: बाइक सवार दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के श्रीनगर में बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे दो से तीन बाइकों पर सवार होकर आए चार-पांच दबंगों ने एक युवक को जमकर पीटा। इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे तीन टांके आए हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के श्रीनगर निवासी धर्मेंद्र शर्मा का बेटा वासु शर्मा बुधवार की शाम 5:00 बजे बाजार से कुछ सामान लेकर अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह श्रीनगर में पहुंचा तो पीछे से आई बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वासु शर्मा सड़क पर गिर कर घायल हो गया जब उसने दूसरे बाइक सवार से संभलकर बाइक चलाने के लिए कहा तो वह आग बबूला हो गया जिसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वासु को जमकर पीटा। दो से तीन बाइकों पर सवार होकर आए 4 से 5 दबंगों ने पीड़ित को जमकर पीटा और उसे घायल कर दिया जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739







  • Related Posts

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

    Read more

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

    8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

    अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

    अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
    error: Content is protected !!