हापुड़ : बैंक हड़ताल से कारोबार पर बुरा असर












यूनाईटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर हापुड़ क्षेत्र के बैंकों में शुक्रवार को पूर्ण हड़ताल रही और बैंकों पर ताले लगे रहे। बैंक हड़ताल से व्यापारिक कामकाज पर बुरा असर पड़ा है। बैंक कर्मचारी शनिवार को भी हड़ताल पर रहेंंगे।
        हड़ताली बैंक कर्मचारी शुक्रवार को यहां कोठी गेट स्थित सिंडीके ट बैंक पर एकत्र हुए। उन्होंने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। यू पी बैंक इम्पलाइज यूनियन के सचिव एल आर गुप्ता ने हड़ताली बैंक कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए केंद्र सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि सरकार अनावश्यक रुप से संगठन की मांगों को टाल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को अविलम्ब नहीं माना गया तो बैंक कर्मचारी 11,12 व 13 मार्च को हड़ताल करेंगे और फिर एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल रहेगी। उनकी मुख्य मांगें है कि  बैंकिग प्रणाली पांच दिवसीय हो। पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाए,पारिवारिक पेंशन में सुधार हो, मूल वेतन के साथ विशेष भत्ते का विलय किया जाए। रोशन कुमार , दीपक, डी पी सिंह, एल आर कंसल, आर के माहेश्वरी, विवेक गर्ग,सुशील शर्मा, गोविंद कुमार सहित सैकड़ों कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल हुए।







Related Posts

हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित एकेपी कॉलेज के पीछे शीतला माता मंदिर के पुजारी की पत्नी…

Read more

अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

🔊 Listen to this अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम के गढ़ के अधिशासी अभियंता सूर्य…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि

पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि
error: Content is protected !!