
सपा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, दिग्विजय शिशोदिया ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में रविवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की जिला कार्यकारिणी के विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धौलाना विधानसभा क्षेत्र से सपा के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिसोदिया भी शामिल हुए।
इस दौरान दिग्विजय सिसोदिया ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है और युवा कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त सदस्यों को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559






















