👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा में तेज बारिश के कारण धंसी सड़क को दुरुस्त कर दिया गया है। हापुड़ नगर पालिका परिषद के चेयरमैन के पति श्रीपाल सिंह, नगरपालिका अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र का निरीक्षण किया जिसके पश्चात अधिकारियों ने सड़क पर मिट्टी डालकर गड्ढे को भर दिया।
पिछले दो दिनों से हो रही जबरदस्त बारिश के कारण हापुड़ के मजीदपुरा में सड़क का कुछ हिस्सा धंस गया था जिसमें वाहन भी फंस रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए सड़क को दुरुस्त कर दिया गया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457























