हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अधिवक्ताओं ने बुधवार को मानव श्रृंखला बनाकर हापुड़ के तहसील चौराहे पर प्रदर्शन किया। हापुड़ में 29 अगस्त को अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ता तहसील चौराहे पहुंचे और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसोसिएशन हापुड़ के सचिव एडवोकेट नरेंद्र शर्मा ने बताया कि अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों का तबादला किया जाए और उन्हें निलंबित किया जाए। पीड़ित अधिवक्ताओं के मुकदमे दर्ज हो। साथ ही उन्हें मुआवजा दिया जाए। पुलिस द्वारा दर्ज कराए गए झूठे मुकदमों को निरस्त किया जाए और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल प्रभाव से लागू हो।
मानव श्रृंखला बनाकर पहुंचे अधिवक्ताओं ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बार के पदाधिकारी का कहना है कि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के निर्देशों के अनुसार आगे की रणनीति तय की जाएगी।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540
























