
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने पुलिस बल के जाति सूचक शब्द लिखे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया और जमकर कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि शासन की मंशा के अनुसार कार्य किया जा रहा है और अवैध रूप से जाति सूचक शब्द लिखे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान काली फिल्म, हूटर आदि की चेकिंग भी की गई। पुलिस का कहना है कि किसी भी कीमत पर नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान पुलिस ने ई-चालान भी काटे। वाहन स्वामियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
हापुड़: ग्लोब एजेंसीज दिल्ली रोड से छूट व एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदे वाहन: 9289923209
























