
हापुड़: अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित फ्लाईओवर के नीचे गुरुवार को अतिक्रमण के खिलाफ जमकर कार्रवाई की गई। जेसीबी मशीन के साथ पहुंचे अधिकारियों की चेतावनी के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। जेसीबी मशीन के आगे किसी की ना चल सकी। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों को टीम ने जमकर सबक सिखाया।
हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित फ्लाईओवर के नीचे लोगों ने अवैध रूप से अतिक्रमण किया हुआ है जिसकी वजह से यातायात अक्सर बाधित रहता है। अतिक्रमण के कारण लोगों को परेशानी होती है। कुछ दुकानदारों ने तो दुकान के बाहर पक्का काम कराया हुआ है। ऐसे में पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारियों ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की और जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288





























