हापुड़: हेलमेट पहने व्यक्ति ने कार में लगाई आग










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित अपना घर कॉलोनी में बीती देर रात करीब 12:15 बजे एक संदिग्ध ने खड़ी गाड़ी में तेल छिड़क कर आग लगा दी। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। जैसे ही मामले की जानकारी मोहल्ला वासियों को मिली तो उन्होंने एकता का परिचय देते हुए करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने जब सीसीटीवी कैमरा खंगाला तो उसमें एक संदिग्ध कैद हो गया जिसने हेलमेट पहना हुआ था।
क्षेत्र वासियों के अनुसार मामला सोमवार की देर रात करीब 12:30 के आसपास का है। जब एक संदिग्ध गाड़ी से हेलमेट लगाकर उतरा और उसने अपना घर कॉलोनी के मकान सी-52 के सामने खड़ी एक गाड़ी में आग लगा दी। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि पहले तो युवक आसपास टहलता रहा और मौका देखकर उसने गाड़ी में आग लगा दी जिसके पश्चात वह फरार हो गया। हेलमेट पहने व्यक्ति ने ऐसा क्यों किया? यह जांच का विषय है। जैसे ही मामले की जानकारी क्षेत्र वासियों को मिली तो वह बाहर आए और उन्होंने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पाया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!