
हापुड़: सड़क हादसे में व्यक्ति की दर्दनाक मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में स्थित पेट्रोल पंप के पास एक डंपर और बाइक की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग इस दौरान घायल हो गए। मृतक की पहचान 45 वर्षीय महेश पाल निवासी चंद्रलोक कॉलोनी हापुड़ के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
मामला गुरुवार का है जब एक डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। महेश पाल खून से लथपथ हो गए जिसने दम तोड़ दिया। वहीं दो लोग घायल हो गए जिनका उपचार चल रहा है। मृतक के जीजा सचिन नायक ने बताया कि उनके साले बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। बाइक की स्पीड काफी कम थी। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे उनके साले की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। डंपर को पकड़ लिया जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601

























