
हापुड़: बड़ी संख्या में एकत्र हुए भक्तों ने की गणपति बप्पा की आरती
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की आवास विकास कॉलोनी में स्थित मैंन टंकी वाली रोड पर झंडेवाली माता के मंदिर में चतुर्थ गणपति पूजन पंडाल में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। 14 सितंबर से शुरू हुआ यह पर्व 24 सितंबर तक चलेगा। बुधवार की रात आयोजित आरती में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एकत्र हुए जिन्होंने अपनी आस्था का परिचय दिया। गणपति पूजन पंडाल को विशेष रूप से सजाया गया जहां भक्त भजनों पर जमकर थिरके जिन्होंने गणपति बप्पा का गुणगान किया। गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष से इलाका गूंजायमान हो गया।
गणपति बप्पा को विशेष रूप से सजाया गया जिन्हें भक्तों ने मोदक, लड्डू, फल, धूपघांस आदि का भोग लगाया। इसके पश्चात आरती की गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। इस दौरान भक्तों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर पंडित पंकज मिश्रा, पंकज त्यागी, यश त्यागी, ऋषभ, राघव मिश्रा, कुणाल, देव, अंशुल, अंश, मोगली, हर्ष, मीनू, कृष्णा, कपिल आदि शामिल हुए।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739






















