
हापुड़ में निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गुरुवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल हुई। श्री चंडी मंदिर से प्रारंभ होकर यह कलश यात्रा हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित एकेपी इंटर कॉलेज के पीछे शीतला माता मंदिर पर संपन्न हुई जहां पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। 17 सितंबर से 24 सितंबर तक होने वाली इस भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है जहां श्रद्धालु काव्य शैली में श्रीमद् भागवत कथा सुनेंगे। कथावाचक स्वामी श्री नरेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज को सुनने के लिए सिर्फ हापुड़ ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र से लोग भी पहुंच रहे हैं।
गुरुवार को निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल हुई। बैंड बाजे और भजनों की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरके जिन्होंने कथा स्थल पर पहुंचकर कलश स्थापित किए। कलश यात्रा और श्रीमद्भागवत कथा को देखते हुए अलग ही उत्साह देखने को मिला। बता दें कि 17 सितंबर से शुरू होने वाली श्रीमद् भागवत कथा 24 सितंबर तक चलेगी।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559






















