
हापुड़: निजामपुर में दिल्ली जाने वाले मार्ग पर भी बनेगा फ्लाईओवर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के निजामपुर में मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर भी फ्लाईओवर बनेगा। दरअसल दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले मार्ग पर फ्लाईओवर है जबकि मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर वाहन चालकों को नीचे से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में हादसों की संख्या बढ़ रही है जिसके चलते अब दिल्ली जाने वाली लेन पर भी फ्लाईओवर बनाने का फैसला लिया गया है जिससे हादसों में कमी लाई जा सके। जिलाधिकारी हापुड़ प्रेरणा शर्मा के आदेश पर सोमवार को अधिकारियों ने तीन ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने यहां पर हुए सड़क हादसों की जानकारी हासिल की। इस दौरान एक्सपर्ट्स ने भी जांच पड़ताल की। इसके पश्चात यह फैसला लिया गया कि लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, परिवहन विभाग आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
हापुड़: PPF, सेरेमिक कोटिंग, टेफलॉन कोटिंग आदि के लिए संपर्क करें: 9759684646
























