👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव फरीदपुर गोसाई के रहने वाले अधिवक्ता विजय गोस्वामी की चार वर्षीय बेटी दिव्या उर्फ नंदू की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि दिव्या को बुखार आया था जिसके बाद उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने बताया कि दिव्या के जन्मदिन को मनाने की तैयारी की जा रही थी। परिवार में खुशी का माहौल था लेकिन 26 अक्टूबर को दिव्या को बुखार हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान नंदू की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
दिवाली के लिए होलसेल के दामों पर खरीदें उपहार: 9837477500























