हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी में कुछ दबंगों ने सब्जी विक्रेता को पीटा। इस दौरान सब्जी विक्रेता समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सतीश ने बताया कि मंगलवार की रात को कुछ लोग सब्जी खरीदने के लिए आए थे जिनसे कहासुनी हो गई। बुधवार को आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ ठेले पर पहुंचा और जमकर मारपीट की। साथ ही गल्ले में भी हाथ डालकर रुपए निकाल लिए।
लगभग आधा दर्जन दबंगों ने सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट की और उसका सामान भी बिखेर दिया। आरोप के अनुसार गल्ले में भी हाथ डाला। इस दौरान मोहल्लेवासी इकट्ठा हो गए और पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
अप्सरा साड़ीज से खरीदें न्या कलेक्शन: 9997358158






















